काउंट डाउन योगाभ्यास शुरू
Deoli News 20 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) भारत सरकार के आयुष मंत्रालय और राजस्थान आयुर्वेद विभाग के निर्देशानुसार 11वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस आगामी 21 जून को “वन अर्थ वन हेल्थ” थीम पर मनाया जाएगा।
इसकी तैयारी के लिए 20 मई से 20 जून तक 30 दिवसीय काउन्ट डाउन योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के ब्लॉक नोडल अधिकारी डॉ. पीएल जांगिड़ ने बताया कि यह काउंट डाउन कार्यक्रम सुबह 6:30 बजे से 8 बजे तक अटल उद्यान (दशहरा मैदान) और महावीर उद्यान में आयोजित किया जाएगा। अटल उद्यान में योग प्रशिक्षक जितेन्द्र सिंह चौहान और महावीर उद्यान में योग प्रशिक्षिका अफसाना बानो द्वारा प्रतिदिन योगाभ्यास कराया जाएगा।
देवली उपखण्ड में आयुर्वेद विभाग के अन्तर्गत सभी आयुष्मान आरोग्य मन्दिर, औषधालय और चिकित्सालय में कार्यरत स्टॉफ और योग प्रशिक्षकों द्वारा नियमित योगाभ्यास कराया जाएगा। इसमें आमजन भाग ले सकता है।


