Deoli News 23 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राष्ट्रीय राजमार्ग जयपुर पर देवली के करीब सिरोही गांव में शुक्रवार सुबह एक ट्रक हादसे का शिकार हो गया।
जानकारी के अनुसार यह ट्रक दिल्ली की ओर जा रहा था, तभी अचानक सड़क पर गाय आ गई। जिसे बचाने के चक्कर में ट्रक पुलिया की रेलिंग से जा टकराया। हादसे में ट्रक का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं ट्रक के पहिए भी टूट गए। गनीमत रही कि ट्रक में बैठे ड्राइवर, कंडक्टर और एक अन्य व्यक्ति को कोई ज्यादा चोट नहीं आई। यह घटना सुबह 5 बजे की बताई गई है। हादसे की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए। इससे यातायात प्रभावित नहीं हुआ है।



