Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsनाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार


Deoli News 3 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) यहां पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 6 माह पुराने नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म मामले में मुख्य आरोपी शिवराज मीणा (22) निवासी गुढा गोकुलपुरा, पुलिस थाना हिण्डौली जिला बून्दी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक टोंक विकास सागवान के निर्देश पर गठित टीम ने इस गिरफ्तारी को अंजाम दिया। गिरफ्तारी के लिए गठित टीम में थानाधिकारी देवली दौलत राम गुर्जर के नेतृत्व में हैडकानि हनुमान सिंह, पुलिसकर्मी राजपाल और जीतराम शामिल थे। टीम ने अनुसंधान और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए गुढा गोकुलपुरा, हिण्डोली और बूंदी में अलग-अलग संभावित स्थानों पर दबिश दी।

आरोपी शातिर प्रवृत्ति का होने के कारण बार-बार अपना ठिकाना बदल रहा था, लेकिन मुखबिर की सूचना और तकनीकी संसाधनों की मदद से पुलिस ने उसे दबोच लिया। पूछताछ के बाद आरोपी ने अपना अपराध कबूल कर लिया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। 

यह है घटना का विवरण

इसी वर्ष 7 जनवरी को दोपहर 12 बजे प्रार्थी की नाबालिग पुत्री देवली हॉस्टल में आई। अपरान्ह 3 से 4 बजे के लगभग प्रार्थी ने हॉस्टल में संपर्क कर अपनी पुत्री के बारे में जानकारी की तो हॉस्टल प्रबंधन द्वारा बताया गया कि उनकी पुत्री हॉस्टल में नहीं आई है। काफी तलाश बावजूद भी नाबालिग का कोई सुराग नहीं लगा। प्रार्थी ने अपनी पुत्री के अपहरण होने की आशंका जाहिर की। पुलिस ने मामला दर्ज कर 9 जनवरी को नाबालिग को दस्तयाब किया। अनुसंधान में सामने आया कि नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d