Friday, April 24, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsजेसीबी चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार, मशीन बरामद

जेसीबी चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार, मशीन बरामद


Deoli News 13 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) यहां पुलिस ने जेसीबी मशीन चोरी के एक मामले में आरोपी नंदलाल शर्मा पुत्र मोहनलाल निवासी तुरकड़ी थाना बसोली जिला बूंदी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई जेसीबी भी बरामद की है। थाना प्रभारी दौलत राम गुर्जर के अनुसार प्रार्थी रामप्रसाद पुत्र बीरम खारोल निवासी ग्राम तिलाना थाना नसीराबाद जिला अजमेर ने रिपोर्ट दी थी कि उसकी साझेदारी में पंजीकृत जेसीबी को देवली निवासी ठेकेदार पारस मीणा के कार्यस्थल पर लगाया गया था। मशीन पर दशरथ मीणा बतौर ऑपरेटर कार्य कर रहा था। काम समाप्ति के बाद प्रार्थी ने पारस मीणा से 55 हजार रुपए की राशि मांगी थी।

इस पर पारस मीणा के मुनीम नंदलाल ने गत 12 मई को फोन पर के माध्यम से राशि दी। वही 36 हजार रुपए मजदूरी के रूप में काटकर शेष 19 हजार रुपए एक माह में वापस चुकाने का आश्वासन दिया था। इस दौरान नंदलाल ने हस्ताक्षरशुदा खाली स्टांप भी प्रार्थी से लिया। लेकिन गत 10 जून को प्रार्थी का ड्राइवर दशरथ जब देवली के पेट्रोल पंप पर ईंधन भरवा रहा था, उसी समय आरोपी नंदलाल शर्मा मौके पर आया और ड्राइवर से जेसीबी की चाबी छीनकर मशीन स्टार्ट कर मौके से फरार हो गया। इसकी रिपोर्ट 11 जून को दी गई। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपी की तलाश शुरू की।

गठित टीम ने आरोपी नंदलाल शर्मा को डिटेन कर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने अपराध करना स्वीकार किया, जिस पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया और चोरी की गई जेसीबी बरामद की गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d