Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Desk"पर्यावरण बचाओ" विषय पर उकेरे रंग, शिक्षण सहायक सामग्री निर्माण पर कार्यशाला...

“पर्यावरण बचाओ” विषय पर उकेरे रंग, शिक्षण सहायक सामग्री निर्माण पर कार्यशाला हुई


Deoli News 13 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) स्काउट गाइड स्थानीय संघ देवली के तत्वावधान में चल रहे कौशल विकास एवं अभिरुचि शिविर में शुक्रवार को बच्चों ने प्लास्टिक हटाओ, पर्यावरण बचाओ विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लिया।

संघ के सह सचिव अनिल गौतम ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण के विषय पर जूनियर और सीनियर वर्ग की पेंटिंग प्रतियोगिता में विभिन्न तरह के पर्यावरण संरक्षण के उपाय और प्लास्टिक की थैलियों और सिंगल यूज़ प्लास्टिक को अपने जीवन से हटाने के संकल्प सहित सुनहरी चित्रकारियां बच्चों द्वारा बनाई गई और संदेश दिया गया। संघ सचिव द्वारका प्रसाद प्रजापत ने विजेताओं के नाम घोषित किए। जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान पर मानवी साहू द्वितीय स्थान पर प्रगति पांचाल, तृतीय स्थान पर लवी पांचाल रहे। इसी तरह सीनियर वर्ग में प्रथम अनुषा साहू, द्वितीय जयदीप पांचाल व निविशा साहू, तृतीय स्थान पर आरिका माहेश्वरी रही।

प्रतियोगिता में मुकेश प्रजापत, अनीता वर्मा, सुरभि अग्रवाल, भावना शर्मा ने निर्णायक थे व प्रशिक्षक खेमराज मीणा, मनीष चाष्टा, पप्पूलाल, शिशुपाल चौधरी, शंकर लाल, अल्का बंसल मौजूद थे।

शिक्षण सहायक सामग्री निर्माण पर कार्यशाला हुई

अजीम प्रेमजी फाउंडेशन देवली एवं शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय कार्यशाला का चौथा दिन था। इस कार्यशाला में गणित एवं हिंदी विषय की शिक्षण सहायक सामग्री का निर्माण एवं प्रभावी उपयोग से संबंधित विचार-विमर्श किया गया। कार्यशाला में इकाई दहाई से आगे, गीत-कविता की जरूरत और काम के तरीके, बालोतरा के बैल और उनके गले की मोती माला आलेखों को पढ़कर चर्चा करके साझा समझ बनाई गई।

साथ ही बिंदियों का खेल, चित्तपट्ट खेल, सांप सीढ़ी, स्थानीय मान पट्टी, जोड़ चकरी, संख्याओं की खिड़की, कहानी एवं कविता की पट्टियां, शब्द एवं वाक्य निर्माण वर्ग पहेली आदि टीएलएम का निर्माण करके उनके उपयोग का डेमो देते हुए समझ बनाई गई। यहां अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के सदस्य राजेश, विवेक, अनिल तथा शिक्षक द्वारका प्रसाद मेघवंशी, शिशुपाल चौधरी, भंवर वैष्णव, धर्मराज, राजेश शर्मा, धनराज, गौतम शर्मा, रामलाल जाट ने कार्यशाला में स्वेच्छा से सहभागिता की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d