गिव अप अभियान, अवधि बढ़ाई
Desk News 13 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राज्य सरकार के निर्देशानुसार खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा गिव अप अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत जिले में अब तक 88 हजार 554 लोगों को खाद्य सुरक्षा सूची से हटाया गया है।
साथ ही वंचित पात्र परिवारों को खाद्य सुरक्षा में जोड़ने का काम भी किया जा रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत गत 26 जनवरी को खाद्य सुरक्षा योजना का पोर्टल खोला गया। राज्य सरकार के महत्वपूर्ण अभियान में स्वेच्छा से गिव अप आवेदन पत्र दिए जा रहे है। लिहाजा जो व्यक्ति सक्षम होते हुए भी आवेदन नहीं कर रहे है। उनको चिन्हित करने का काम विभाग द्वारा लगातार किया जा रहा है। रसद कार्यालय द्वारा प्रति सप्ताह 20 अपात्र परिवारों को नोटिस जारी किए जा रहे है।
अभियान की अवधि 30 जून तक बढा दी गई है। इसके बाद विभाग द्वारा चिन्हित करने पर अब तक प्राप्त गेहूं की वसूली एवं नियमानुसार अन्य कार्रवाई की जाएगी।


