Deoli News 6 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर सहित पूरे उपखंड में हजरत मुहम्मद के नवासे शहीद इमाम हुसैन की शहादत की याद में मोहर्रम पर रविवार को ताजिए निकाले गए।
समाज के प्रवक्ता हारुन अंसारी और मोहम्मद इदरीश ने बताया किशहर के एजेंसी एरिया से कुरैशी मोहल्ला, जामा मस्जिद स्थित भिश्ती मोहल्ला, बंगाली कॉलोनी, प्रताप कॉलोनी आदि इलाकों से ताजिए निकाले गए, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए छतरी चौराहे पर पहुंचे। वहां सभी ताजियों का मिलन हुआ। इस दौरान नोजवानों ने हैरतअंगेज करतब दिखाए और हाईदोस खेला। शहीद इमाम हुसैन की शहादत की याद में मर्सिया पढ़ते हुए लोग गमगीन माहौल में मातमी धुनों के साथ ताजिया लेकर कर्बला शरीफ की ओर चल रहे थे। इस दौरान छतरी चौराहे पर विभिन्न अखाड़ेबाजों और पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की दस्तारबंदी सदर द्वारा की गई।
यहां एडिशनल एसपी गीता चौधरी, तहसीलदार वीरेंद्र शक्तावत और डिप्टी एसपी रामसिंह जाट का स्वागत किया। वहीं शहीद इमाम हुसैन की शहादत को याद किया। शाही जामा मस्जिद के इमाम मोलाना साकिब रजा ने हजरत मुहम्मद के नवासे शहीद इमाम हुसैन साहब की जीवनी पर रोशनी डाली और बताया कि इंसान को कभी भी जालिमों के सामने नहीं झुकना चाहिए, चाहे इसके लिए बलिदान ही क्यों न देना पड़े। शाम को मगरीब की नमाज के साथ ही ऊंचा स्थित कर्बला शरीफ में ताजियों को सेराब ठंडा किया गया।



