Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskसम्मान समारोह की रूपरेखा तैयार की

सम्मान समारोह की रूपरेखा तैयार की

जाट समाज विकास समिति की बैठक


Deoli News 10 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) सिरोही स्थित जाट समाज की धर्मशाला में गुरुवार अपरान्ह 3 बजे श्री जाट समाज विकास समिति देवली की मासिक बैठक का आयोजन हुआ। बैठक की शुरुआत पौधारोपण से हुई।

यहां समिति के सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। बैठक में समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह की रूपरेखा तैयार की गई। साथ ही धर्मशाला की बाउंड्री वॉल निर्माण को लेकर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। समिति में नए सदस्य जोड़ने पर भी जोर दिया गया तथा प्रत्येक गांव से सहयोग राशि एकत्र करने पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में पंचायत समिति देवली के प्रधान बनवारी लाल जाट मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे।

इस अवसर पर समिति अध्यक्ष जितेंद्र सिंह चौधरी, पूर्व अध्यक्ष नानूराम चौधरी, प्रवक्ता एवं प्रचार प्रसार मंत्री तेज प्रकाश चौधरी, उपाध्यक्ष राम निवास जाट, महामंत्री नारायण जाट, संगठन मंत्री सत्यनारायण चौधरी, कोषाध्यक्ष बद्रीलाल जाट, रामलाल जाट, कजोड़मल जाट, रतिराम चौधरी, कर्मराज चौधरी, पुरुषोत्तम चौधरी, मनोज चौधरी, नंदलाल आदि उपस्थित थे। बैठक में सामाजिक एकता, युवाओं की भागीदारी और समाज के समग्र विकास को लेकर विचार विमर्श हुआ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d