Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationसेल्फ डिफेंस औऱ महिला अपराधों की जानकारी दी

सेल्फ डिफेंस औऱ महिला अपराधों की जानकारी दी


Deoli News 12 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवली में शनिवार को माह जुलाई में जागरूकता अभियान के दौरान 400 बालक-बालिकाओं को कानूनी जानकारी दी।

इस दौरान पोक्सो एक्ट, यातायात नियमों, महिला अपराध, सेल्फ डिफेंस और राजकोप सिटिजन एप के बारे में जानकारी दी गई। इस मौके पर बालिकाओं को सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग भी दी गई। कालिका यूनिट से महिला कांस्टेबल रजिया और गायत्री ने बालिकाओं को सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग दी, जबकि थाना देवली से हेड कांस्टेबल हनुमान सिंह और यातायात शाखा से हेड कांस्टेबल रामभंवर सिंह ने पोक्सो एक्ट, यातायात नियमों और महिला अपराध के बारे में बताया। इस जागरूकता कार्यक्रम का उद्देश्य बालक-बालिकाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा के बारे में जागरूक करना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d