Deoli News 13 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) सावन के पहले सोमवार को दूनी से चांदली मार्ग स्थित पहाड़ियों की गुफा में देहेडेवेश्वर महादेव की पदयात्रा सोमवार को दूणजा माता मंदिर से पूजा अर्चना के बाद रवाना होगी।
राजकीय कन्या महाविद्यालय दूनी में बीए प्रथम वर्ष (सेमेस्टर प्रथम) में प्रवेश के लिए श्रेणीवार रिक्त रही सीटों पर प्रवेश के लिए द्वितीय चरण के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया 16 जुलाई से शुरू होगी। प्रवेश नोडल अधिकारी एवं प्राचार्य गजेंद्र सिंह मीणा ने बताया कि ऐसी जो छात्राएं प्रथम चरण में आवेदन फॉर्म नहीं भर पाई थीं।
वे सभी छात्राएं ई-मित्र के माध्यम से अपना आवेदन ऑनलाइन कर सकती हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 22 जुलाई रहेगी। इसके बाद 25 जुलाई को अंतरिम वरीयता सूची का प्रकाशन किया जाएगा और 29 जुलाई तक मूल दस्तावेजों का सत्यापन महाविद्यालय में किया जाएगा। दस्तावेजों का सत्यापन करवाने के बाद छात्राएं अपनी फीस जमा करवा सकेंगी।



