Deoli News 17 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली से रणथंभौर गणेशजी जाने वाली 25वीं त्रिनेत्र गणेश पदयात्रा इस वर्ष 10 अगस्त सुबह 7:30 बजे शंकरजी की बगीची गणेश रोड से रवाना होगी।
पदयात्रा से जुड़े दीपक शर्मा ने बताया कि यह यात्रा दिवंगत संत कुमार शर्मा की प्रेरणा से आयोजित की जाती है। पदयात्रा का ध्वज अर्पण 15 अगस्त को दोपहर एक बजे रणथंभौर में होगा। यह यात्रा श्रीगणपति एवं समस्त देवों के सान्निध्य में आयोजित की जा रही है। पदयात्रा के दौरान विजयगढ़, मांडकला, उनियारा, चौथ का बरवाड़ा और खेतड़ी के बालाजी परिसर रात्रि विश्राम स्थल होंगे।



