Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBisalpur damबीसलपुर बांध के एक तिहाई गेट खुले, मनमोहक दृश्य

बीसलपुर बांध के एक तिहाई गेट खुले, मनमोहक दृश्य

“आधा दर्जन गेट खुले”


Deoli News 28 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) क्षेत्र के बीसलपुर बांध से पानी की निकासी के लिए अब आधा दर्जन गेट खोले गए हैं। रविवार देर शाम बीसलपुर परियोजना ने चार गेट से पानी की निकासी शुरू की थी।

वही रात 9 बजे दो गेट और बढ़ाकर 6 गेटों से पानी की निकासी शुरू कर दी गई। जिसका दृश्य मनमोहक दिखाई दे रहा है। इन आधा दर्जन गेट से पानी की निकासी जारी है। बांध के गेट नंबर 8, 9, 10, 11, 12 और 13 से पानी छोड़ा जा रहा है, जिससे डाउनस्ट्रीम में 72120 क्यूसेक पानी निकाला जा रहा है। गेट नंबर 8 और 13 को 1-1 मीटर की ऊंचाई पर खोलकर 6010-6010 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। जबकि गेट नं 9 और 12 को 2-2 मीटर की ऊंचाई पर खोलकर 12020-12020 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। गेट नंबर 10 और 11 को 3-3 मीटर की ऊंचाई पर खोलकर 18030-18030 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। पानी की निकासी से बांध के जल स्तर को नियंत्रित करने में मदद मिल रही है। बता दे कि बीसलपुर परियोजना बांध का जलस्तर आरएल 315.50 मीटर बनाए हुए हैं। इसके अतिरिक्त पानी को रेडियल गेट के माध्यम से छोड़ा जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d