Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskभारी बारिश की संभावना के चलते स्कूलों में अवकाश घोषित

भारी बारिश की संभावना के चलते स्कूलों में अवकाश घोषित


Deoli News 27 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) टोंक जिले में अत्यधिक भारी बारिश की संभावना को देखते हुए जिला कलक्टर और अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण टोंक ने 2 दिन का स्कूलों में अवकाश घोषित किया हैं।

आदेश के अनुसार जिले के आंगनबाड़ी, सभी सरकारी और गैर सरकारी विद्यालयों, में कक्षा एक से 12 तक के छात्रों के लिए 28 व 29 जुलाई को 2 दिन अवकाश रहेगा। यह अवकाश केवल छात्रों के लिए लागू होगा, जबकि शेष स्टाफ यथावत रहेगा। जिला कलक्टर ने आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए यह आदेश जारी किया है। सभी संस्था प्रधानों को निर्देशित किया गया है कि वे इस आदेश की पालना अक्षरशः सुनिश्चित करें। यदि कोई भी संस्था प्रधान उक्त अवधि में विद्यालय संचालन करता हुआ पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के प्रावधानों के तहत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d