Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsपंजाब पुलिस से मारपीट करने और राजकार्य बाधा के आरोप में 16...

पंजाब पुलिस से मारपीट करने और राजकार्य बाधा के आरोप में 16 जने गिरफ्तार

दूनी पुलिस की कार्रवाई, 11 पुरुष और 5 महिला आरोपी गिरफ्तार


Deoli News 27 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली सर्कल की दूनी पुलिस ने रविवार को पंजाब पुलिस के साथ मारपीट करने और राजकार्य में बाधा डालने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 11 पुरुष और 5 महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

संबंधित न्यूज़ : कार्रवाई को लेकर पहुंची पंजाब पुलिस के साथ धक्का मुक्की व झड़प

पुलिस उपाधीक्षक रामसिंह के अनुसार यह घटना ग्राम पोल्याडा में रविवार को हुई थी, जहां कंजर जाति के लोगों ने पंजाब पुलिस के साथ मारपीट की थी। गिरफ्तार आरोपियों में सागर पुत्र हेमु उर्फ हेमराज, रोहित पुत्र प्रहलाद, नितिन पुत्र राजेंद्र, कमल पुत्र रामलाल, सन्दीप पुत्र रामप्रसाद, सन्तकुमार पुत्र रामप्रसाद, अंकुर पुत्र ज्ञानचन्द, बबलू पुत्र उगमा, रमेश पुत्र हरिया, राजेन्द्र पुत्र रायचन्द और सहदेव पुत्र दीवान शामिल हैं। इसके अलावा 5 महिलाएं भी गिरफ्तार की गई हैं, जिनमें ललिता देवी, सानिया देवी, राजन्ती देवी, नेतल देवी और सावित्री देवी शामिल हैं। यह सभी निवासी कंजर बस्ती पोल्याड़ा, थाना दूनी है।

पुलिस अधीक्षक टोंक के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मालपुरा और वृत्ताधिकारी देवली के सुपरविजन में थानाधिकारी हेमन्त जनागल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पंजाब पुलिस की रिपोर्ट पर वारदात में शामिल नामजद और अन्य 20-25 अपराधियों के विरुद्ध मारपीट, राजकार्य बाधा, चोरी और हत्या के प्रयास की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।

यह हुआ था प्रकरण

पोल्याडा में रविवार को पंजाब पुलिस के साथ मारपीट की घटना हुई। पंजाब पुलिस के साथ कंजर जाति के लोगों द्वारा मारपीट और छीना-झपटी की घटना सामने आई है। इस घटना की सूचना पर थानाधिकारी हेमन्त जनागल मय जाप्ता के पोल्याडा पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस टीम के साथ एएनटीएफ़ मोहाली पंजाब पुलिस टीम और एसओजी राजस्थान की टीम भी मौके पर पहुंची। पंजाब पुलिस ने बताया कि वे सूचना के आधार पर कंजर बस्ती में कार्रवाई करने पहुंचे थे, जहां कंजर बस्ती के महिला और पुरुषों ने उनके साथ मारपीट और छीना-झपटी की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d