Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBisalpur damबांध के 2 गेट और खोले, 48080 क्यूसेक पानी की निकासी जारी

बांध के 2 गेट और खोले, 48080 क्यूसेक पानी की निकासी जारी


Deoli News 27 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) क्षेत्र के बीसलपुर बांध के जल स्तर में वृद्धि के कारण बांध के 2 गेट और खोले गए हैं। जिससे करीब 48080 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है।

बीसलपुर परियोजना के अधिशासी अभियंता मनीष बंसल के अनुसार वर्तमान में बांध का जल स्तर 315.50 मीटर है और इसकी क्षमता 1095.84 मिलियन क्यूबिक मीटर व 38.703 टीएमसी पानी है। बांध से पानी की निकासी के लिए गेट नं 9, 10, 11 और 12 खोले गए हैं, जिनसे 48080 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। बीसलपुर कंट्रोल रूम की सूचना के अनुसार गेट नं 9 से 12020 क्यूसेक पानी 2 मीटर खोलकर छोड़ा जा रहा है। इसी तरह गेट नं 10, 11 और 12 से भी 2-2 मीटर खोलकर 12020 क्यूसेक पानी प्रत्येक गेट से छोड़ा जा रहा है। बांध के गेट खोलने से निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

उल्लेखनीय है कि 24 जुलाई को गेट नं 10 खोलकर अतिरिक्त पानी की निकासी शुरू की गई थी। इसके बाद अब रविवार शाम तक चार गेट खोल दिए गए। वहीं इलाके में रविवार रात हुई मूसलाधार बारिश के बाद अतिरिक्त पानी की मात्रा और खोले गए गेटों की संख्या और बढ़ाई जा सकती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d