Deoli News 1 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) स्थानीय श्रीचारभुजा कोटड़ी पदयात्रा मंडल के तत्वाधान में 26वीं पदयात्रा 2 अगस्त को देवली से रवाना होगी। इस पदयात्रा में दर्जनों पदयात्री शामिल होंगे।
पदयात्रा से जुड़े सुनील कुमावत ने बताया कि यह यात्रा देवली में चारभुजानाथ मंदिर अग्रवाल धर्मशाला से पूजा अर्चना के बाद रवाना होगी। जिसका पहला विश्राम 2 अगस्त को जहाजपुर, दूसरा पड़ाव 3 अगस्त को रोपा और तीसरा पड़ाव बिरधोल में 4 अगस्त को होगा। पदयात्रा से एक दिन पहले शुक्रवार को तैयारी की गई और भगवान चारभुजानाथ का रथ तैयार किया गया। कुमावत ने बताया कि पदयात्रा की ओर से 5 अगस्त को श्रीचारभुजानाथ कोटडी पदयात्रा मंडल के अध्यक्ष रामेश्वर दीया की अगुवाई में मंदिर पर ध्वज अर्पित किया जाएगा।



