Deoli News 6 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जयपुर से कोटा जाते समय बुधवार को नवनियुक्त राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी का देवली बाईपास पर स्वागत किया गया। बता दे कि चतुर्वेदी को राज्य सरकार की ओर से हाल ही में वित्त आयोग का अध्यक्ष बनाकर कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है।
दरअसल बुधवार को वित्त आयोग अध्यक्ष देवली में कृषि उपज मंडी के समीप स्थित एक होटल पर कुछ देर के लिए रुके। इस दौरान स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया। होटल में चतुर्वेदी ने क्षेत्र के नागरिकों से मुलाकात कर देवली क्षेत्र की समस्याओं को भी सुना। हालांकि यह कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं था। वो अपने पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने कोटा जा रहे थे। अरुण चतुर्वेदी कुछ देर रुकने के बाद कोटा के लिए रवाना हो गए। इस दौरान देवली के गौरव चतुर्वेदी, सत्यप्रकाश शर्मा, चेतन वैष्णव, अनिल शर्मा, अंकित सुराणा, जयसिंह कच्छावा, दीनदयाल विजय मौजूद थे, जिन्होंने चतुर्वेदी को भगवान राधा कृष्ण की तस्वीर भेंट की।



