Deoli News 7 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजस्व मण्डल में बड़ा फेरबदल हुआ है, जिसमें क्षेत्र के कई तहसीलदारों के तबादले किए गए हैं। देवली तहसीलदार वीरेंद्र सिंह शक्तावत का स्थानांतरण किया गया है।
उनकी जगह दिनेश पारीक को माधोराजपुरा, जयपुर से देवली तहसीलदार पद पर लगाया गया है। देवली तहसीलदार वीरेंद्र सिंह का कार्यकाल प्रभावी रहा है। इसके अलावा देवली नायब तहसीलदार शैतान सिंह मीणा का काछोला, भीलवाड़ा में ट्रांसफर किया गया है। देवली से नव पदोन्नत तहसीलदार अजय पारीक को भरतपुर तहसीलदार पद पर लगाया गया है। दूनी तहसीलदार नरेन्द्र बापेडिया का रायपुर, ब्यावर में तबादला किया गया है और उनकी जगह विनोद कुमार शर्मा, नवपदोन्नत तहसीलदार सवाईमाधोपुर से दूनी तहसीलदार पद पर लगाए गए हैं। इसी तरह नगरफोर्ट तहसीलदार इंद्र कुमार विजय का भी राजसमंद तहसीलदार पद पर ट्रांसफर किया गया है।



