Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationदेवली में छात्र संघ चुनाव की मांग की, ज्ञापन सौपा

देवली में छात्र संघ चुनाव की मांग की, ज्ञापन सौपा


Deoli News 7 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) विश्वविद्यालय व महाविद्यालय में बंद हुए छात्र संघ चुनाव वापस चालू करवाने की मांग को लेकर गुरुवार को एनएसयूआई जिलाध्यक्ष अनिल खींची के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम महाविद्यालय प्राचार्य पूरणमल वर्मा को ज्ञापन दिया गया।

ज्ञापन बताया कि महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव नहीं होने से विद्यार्थियों की भागीदारी और प्रतिनिधित्व बाधित हो रहा है। लिंगदोह कमेटी की सिफारिश के तहत हर साल छात्र संघ अध्यक्ष चुनाव करवाए जाने चाहिए। वहीं प्रत्येक विद्यार्थी को प्रतिनिधि चुनने का संवैधानिक अधिकार है। सुप्रीम कोर्ट की ओर से मूलभूत अधिकार घोषित करने के बावजूद भी राज्य सरकार द्वारा 2025-26 के छात्र संघ चुनाव की कोई सूचना जारी नहीं की गई है, जो गलत है। ज्ञापन के जरिए छात्र संघ चुनाव पुनः करवाने की मांग की गई।

ज्ञापन सौंपने में अनिल खींची, कुशाल खटीक, कुलदीप सिंह नरूका, रोहित धाकड़, सानिया विश्वास, मोनिका वर्मा, अलका, योगिता, कोमल, दीपक गुर्जर, हेमलता, प्रियंका, खुशी, सुरभी, रीना, कशिश, कृष्णा, सरिता, ज्योति, हिमांशी, रिया, नेहा और महाविद्यालय के कई विद्यार्थी उपस्थित थे।

बिजली का बिल कम करने के 5 आसान उपाय, जानिए विभाग के सहायक अभियंता से

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d