Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskश्रीकृष्ण जन्माष्टमी : नीलकंठ महादेव मंदिर में सजेगी आकर्षक झांकियां

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी : नीलकंठ महादेव मंदिर में सजेगी आकर्षक झांकियां


Deoli News 13 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के रोडवेज बस स्टैंड परिसर स्थित श्री नीलकंठ महादेव मंदिर में आगामी जन्माष्टमी महोत्सव के लिए विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

ट्रस्ट के महामंत्री टीकम सेन ने बताया कि इस मौके पर मंदिर परिसर में करीब 10 झांकियां सजाई जाएंगी, जिनमें भगवान शिव, माता पार्वती, श्री कृष्ण, राधा रानी और बाबा बर्फानी की मनमोहक झांकियां शामिल होंगी। कोटा से कलाकार आएंगे और इन झांकियों को सजाने में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इस बार जन्माष्टमी 16 अगस्त को मनाई जाएगी। इस रात 8 बजे से यहां मंदिर परिसर में भजन संध्या का आयोजन होगा, जिसमें गायक भगवान के भजनों की प्रस्तुति देंगे। इसके अलावा, प्रसादी का वितरण भी किया जाएगा। सेन ने बताया कि 15 अगस्त को मंदिर में तिरंगा सजावट की जाएगी और मंदिर परिसर को स्वतंत्रता दिवस के चलते तिरंगा स्वरूप में सजाया जाएगा।

ट्रस्ट ने उपखंड अधिकारी देवली को पत्र लिखकर रात 8 से 12 बजे तक बस स्टैंड के गेट नं एक बसों के प्रवेश द्वार को बैरिकेट्स लगाकर बंद करने की मांग की है, ताकि हादसे की संभावना से बचा जा सके। जबकि केवल गेट नंबर 2 से ही बसों के आने-जाने की व्यवस्था करने की मांग की गई है। पत्र के अनुसार गेट नं 1 से केवल आमजन दर्शनों के लिए मंदिर में आ सकेंगे।

राष्ट्रीय राजमार्ग पर हादसा, कार अनियंत्रित होकर पलटी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d