Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskचर्च रोड पर लटकता हुआ पेड़ जोखिमपूर्ण, हादसे का सबब

चर्च रोड पर लटकता हुआ पेड़ जोखिमपूर्ण, हादसे का सबब


Deoli News 15 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर में चर्च रोड पर सीआईएसएफ के मुख्य द्वार से राजकीय महाविद्यालय जाने वाले प्रमुख मार्ग पर बल परिसर की दीवार से सटा एक पेड़ सड़क की ओर झुक गया है।

वही यहां से गुजरने वाले वाहनों से यह पेड़ टकरा रहा हैं। जिससे हादसा होने की आशंका है। दरअसल यह वही मार्ग है, जिस पर कॉलेज के सैकड़ों छात्र-छात्राएं, स्थानीय लोग और भारी वाहन रोजाना गुजरते हैं। ऐसे में यदि पेड़ अचानक गिरता है तो दुर्घटना हो सकती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई दिनों से यह स्थिति बनी हुई है और यह अनदेखी किसी भी क्षण जानलेवा साबित हो सकती है। लोगों ने सीआईएसएफ व प्रशासन से मांग की है कि इस लटकते हुए पेड़ को तुरंत हटवाया जाए, ताकि हादसे से बचा जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d