गत 17 अगस्त को पुलिस चौकी के सामने हुआ था हादसा
Deoli News 23 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) दूनी में पिछले दिनों हुए एक सड़क हादसे में घायल युवक भवानी सिंह ने सात दिन बाद जयपुर के अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार भवानी सिंह पुत्र दुर्गासिंह राणावत निवासी देवडावास को 17 अगस्त सुबह सरोली मोड़ पुलिस चौकी के सामने एक स्विफ्ट डिजायर कार ने टक्कर मार दी थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। पुलिस ने कार को जबर कर लिया था। भवानी सिंह के दो बच्चे लोकेंद्र सिंह और प्रियांशी है, जो सरकारी स्कूल में पढ़ते हैं। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया और तेज बारिश के बीच देवडावास के श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया।
मृतक के निधन पर गांव में शोक है और ग्रामीणों ने जिला कलक्टर को पत्र लिखकर मृतक के वृद्ध माता-पिता और बच्चों की परवरिश के लिए सरकार से सहायता दिलाने की मांग की है।


