Deoli News 26 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) दूनी थाना क्षेत्र के बडोली गांव में मंगलवार सुबह एक दुखद घटना सामने आई है, जहां एक शिक्षक की सांप के काटने से मौत हो गई।
मृतक रामावतार मीणा (33) पुत्र हजारीलाल मीणा है, जो सीतापुरा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में अध्यापक है। मंगलवार सुबह करीब 3 बजे रामावतार मीणा अपने घर पर सो रहा था, तभी सांप ने रामावतार के दाहिने पैर की अंगुली पर काट लिया। इसके बाद वह अचेत हो गए। परिवार के लोग उन्हें तुरंत दूनी अस्पताल लेकर गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रामावतार मीणा अपने पीछे दो बच्चियां छोड़ गए हैं, जिनकी उम्र तीन साल और डेढ़ साल है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया। मामले में मृतक के काका रामलाल मीणा ने रिपोर्ट दी है। घटना से शिक्षकों में शोक है।



