Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskमोबाइल की दुकान में निकला सांप, मचा हड़कंप

मोबाइल की दुकान में निकला सांप, मचा हड़कंप


Deoli News 31 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के ​जहाजपुर चुंगीनाका स्थित मोबाइल की दुकान में रविवार सुबह एक सांप निकलने से आसपास में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार दुकान मालिक गणेश महावर ने सुबह जैसे ही शटर खोला, उन्हें करीब 3 फीट लंबा सांप दिखाई दिया। सांप को देखते ही आस-पास के लोग घबरा गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर होमगार्ड के एसपीसी गजेंद्र सिंह सोलंकी तुरंत मौके पर पहुंचे और सांप को सुरक्षित रेस्क्यू किया। गजेंद्र सिंह ने बताया कि यह सांप जहरीला नहीं था, जिसे बाद में सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया। इस घटना से कुछ देर के लिए इलाके में दहशत हो गई, लेकिन सांप के पकड़े जाने के बाद सबने राहत की सांस ली।

डंपर अचानक समा गया नदी में…वीडियो कर देगा हैरान

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d