Deoli News 15 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल देवली की छात्रा आरना पुत्री महेश कुमार शर्मा ने स्टेट लेवल साइंस क्विज प्रतियोगिता में भाग लिया।
इस दौरान आरना स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल घाटोल बांसवाड़ा में हिस्सा लेकर द्वितीय स्थान पर रही। प्रभारी शिक्षक रामराज नागर ने बताया छात्रा आरना शर्मा ने प्रथम स्थान के लिए क्विज टाई कर सुपर राउंड दोनों प्रथम रहे प्रतिभागियों के मध्य आयोजित किया गया। इसमें एक अंक से छात्रा पीछे रह गई व राज्य स्तर पर द्वितीय स्थान पर रही। प्रधानाचार्य नरेश कुमार मीणा ने छात्रा को बधाई दी है।

रावण के इस मंदिर में कल किया जाएगा श्राद्ध, जानिए राजस्थान में कहां है यह परम्परा


