Deoli News 30 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) नगर पालिका मण्डल द्वारा आयोजित 11 दिवसीय डांडिया महोत्सव के छठे और सातवें दिन, कार्यक्रम में परंपरा, संस्कृति, भक्ति, उल्लास और महिला शक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला।
डांडिया महोत्सव के पंकज जैन सर्राफ ने बताया कि महोत्सव की इन दो प्रमुख रातों के मुख्य अतिथि राजस्थान महिला कलाल महासभा की अध्यक्ष माया सुवालका थी। उनके साथ योग शाला महिला ग्रुप की सदस्य स्वाति खत्री, मनीषा माघवानी, परिधि विजयवर्गीय, जिया सुवालका, और इन्द्रा पांचाल भी कार्यक्रम में शामिल हुई। अतिथियों में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मंजू जैन, देवकन्या महाविद्यालय की प्राचार्य सोनम कंछल, अग्रवाल समाज चौरासी डिग्गी की उपाध्यक्ष चंद्रकांता जैन सर्राफ, अग्रवाल समाज चौरासी देवली से मधु जैन, सुरेश जैन, अनिता जैन और पार्षद कुंदन नथैया शामिल रहे।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण सिंगर प्रगति पारीक और उनके आर्केस्ट्रा ग्रुप द्वारा प्रस्तुत किए गए लाइव गरबा गीत रहे, जिन पर उपस्थित सभी लोगों ने उत्साहपूर्वक नृत्य किया। पूरा माहौल भक्तिमय और ऊर्जा से भरपूर था। कार्यक्रम का मंच संचालन एंकर जया और विनोद धर्मानी ने किया। महोत्सव के दौरान आयोजित डंडे सजावट प्रतियोगिता में प्रतिभागियों की रचनात्मकता देखते ही बनी। इस प्रतियोगिता में किरण लक्षकार ने प्रथम, माघवाणी ने द्वितीय और अंकिता माहेश्वरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
इसके अलावा आशीष लक्षकार द्वारा सजाया गया मातारानी का दरबार गरबा ड्रेस थीम पर आधारित था, जिसने सभी का मन मोह लिया। डांडिया महोत्सव में गरबा करने वाले सभी बालक-बालिकाओं और प्रतिभागियों को पारितोषिक देकर प्रोत्साहित किया गया।
राजू कलाकार की छुट्टी कर देगा यह बच्चा! क्यों तहलका मचा रहा है रोहित का वीडियो


