Deoli News 30 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) नासिरदा के राउमावि में कक्षा एक से 12वीं तक पढ़ाई करने वाले भगवान शर्मा ने अब उसी स्कूल में प्रधानाचार्य (प्रिंसिपल) का पदभार ग्रहण किया है।
इससे पहले वह 2008 से 2015 तक इसी विद्यालय में राजनीतिक विज्ञान के व्याख्याता के रूप में सेवा दे चुके हैं। शर्मा ने इसे अपना सौभाग्य बताया कि उन्हें अपने ही स्कूल और गांव की सेवा का मौका मिला। वहीं इसी विद्यालय के पूर्व छात्र सुनील जैन ने भी हाल ही में इसी स्कूल में उपप्रधानाचार्य का पदभार संभाला है। विद्यालय परिवार और ग्रामवासियों ने दोनों शिक्षकों का स्वागत किया। दोनों शिक्षकों को खुशी है कि जहां से उन्होंने पढ़ाई की, वहीं उन्हें पढ़ाने का भी मौका मिल रहा है।



