Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskदेवली में 14 फीट ऊंची प्रतिमा के साथ परंपरागत पूजा शुरू, दुर्गा...

देवली में 14 फीट ऊंची प्रतिमा के साथ परंपरागत पूजा शुरू, दुर्गा पूजा महोत्सव

आगामी 3 अक्टूबर को होगा समापन


Deoli News 30 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर में बंगाली समाज एवं मां दुर्गा सेवा समिति की ओर से शारदीय नवरात्र दुर्गा पूजा महोत्सव का भव्य आयोजन शुरू हो गया है। इस वर्ष समाज द्वारा अब तक की सबसे बड़ी दुर्गा माता की प्रतिमा स्थापित की गई है, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष दर्शनीय है।

मां दुर्गा सेवा समिति के द्वारा इस बार मां दुर्गा की 14 फीट की मिट्टी की प्रतिमा स्थापित की गई है। वहीं दुर्गा पांडाल में भगवान गणेश, लक्ष्मी माता, सरस्वती माता और भगवान कार्तिकेय की मूर्ति स्थापित की गई है। महोत्सव की शुरुआत 29 सितंबर को हुई, जिसमें सुबह नवपत्रिका प्रवेश, दोपहर में पुष्पांजलि और रात्रि में अर्द्धरात्रि पूजन का आयोजन हुआ। जबकि 30 सितंबर को प्रातःकाल अष्टमी पूजन, दोपहर में पुष्पांजलि और रात्रि 1:21 बजे संधी पूजन कार्यक्रम संपन्न होंगे। इसके बाद एक अक्टूबर सुबह नवमी पूजन होगा।

जबकि जबकि 2 अक्टूबर को प्रातःकाल मंदिर परिक्रमा, दशमी पूजन और मां विदाई का आयोजन होगा। कार्यक्रम का समापन 3 अक्टूबर को माता के भव्य विसर्जन के साथ होगा। यह शोभायात्रा बंगाली कॉलोनी स्थित काली माता मंदिर से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए बनास नदी तट स्थित बोयडा गणेश मंदिर पर पहुंचेगी, जहां विसर्जन संपन्न होगा। शहर के श्रद्धालु बड़ी संख्या में प्रतिदिन इस आयोजन में भाग ले रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d