Deoli News 7 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर की वाल्मीकि बस्ती से देवली गांव मार्ग व बीसलपुर कॉलोनी मोड़ तक इंटरलॉकिंग टाइलों पर जमी गंदगी से राहगीरों को पैदल चलना मुश्किल हो रहा है। जिनकी सफाई की जानी चाहिए।
दरअसल लाखों रुपए की लागत से बिछाई गई इंटरलॉकिंग टाइलें अब सफाई व्यवस्था के अभाव में गंदगी से ढकी हैं। वाल्मीकि बस्ती से देवली गांव मार्ग और बीसलपुर कॉलोनी मोड़ से जयपुर चुंगी नाके तक टाइलों पर कचरा, मिट्टी और कीचड़ की मोटी परत जमी हुई है। इससे सड़क की सुंदरता तो बिगड़ी है, साथ ही आमजन का यहां से पैदल निकलना भी दूभर हो गया है।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि नगर पालिका द्वारा यह टाइलें लोगों की सुविधा के लिए लगाई गई थीं, लेकिन नियमित सफाई नहीं होने के कारण अब यह जगह बदबू और गंदगी का केंद्र बन चुकी है। बारिश के दिनों में यहां पानी भरने से स्थिति और भी खराब हो जाती है। लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से तत्काल सफाई अभियान चलाने और नियमित देखरेख की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि जनता को राहत मिल सके। यदि नगर पालिका मंडल शहरी नरेगा के तहत भी उक्त टाइलों की सफाई कराती है तो लोगों को सुविधा होगी।

हीरालाल नागर को आया ऐसा गुस्सा! सीसी रोड़ को ही उखड़वा दिया जेसीबी से, जानिए क्यों?


