Deoli News 19 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली सोशल ग्रुप की ओर से दीपोत्सव को लेकर संस्कार शिविर केंद्र में दीवाली उत्सव मनाया गया।
इस मौके पर देवली सोशल ग्रुप के अध्यक्ष नरेन्द्र बड़जात्या ने ग्रुप के आधा दर्जन सदस्यों के साथ गणेश रोड स्थित सेवा भारती समिति द्वारा आयोजित ‘बाल गणेश संस्कार केन्द्र’ पर पहुँचकर बच्चों को मिठाई एवं पटाखे वितरित किए। देवली सोशल ग्रुप समाज सेवा के कई कार्यों में लगातार सहयोग करता रहता है।
इस दौरान ग्रुप के सदस्य संदीप बड़जात्या, दिनेश जैन, गोविन्द गुप्ता, मनीष और निर्मल जैन सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। ग्रुप के इस प्रयास से बच्चों के चेहरे पर खुशी आई। देवली सोशल ग्रुप हर दीपावली पर इस तरह का आयोजन करता है।


