Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskट्रांसफार्मर का खंबा टूटा, हादसे का अंदेशा

ट्रांसफार्मर का खंबा टूटा, हादसे का अंदेशा

विद्युत निगम से कार्रवाई की मांग, गिर सकता है ट्रांसफार्मर


Deoli News 28 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के कोटा रोड स्थित पेट्रोल पंप के सामने लगा एक ट्रांसफार्मर कथित खतरे का कारण बना हुआ है। दरअसल ट्रांसफार्मर जिस सीमेंट के खंभे पर लगा हुआ है।

उसका एक हिस्सा टूट (क्रेक) चुका है, जिसके चलते यह खंबा कभी भी ट्रांसफार्मर समेत गिर सकता है और एक बड़े हादसे को न्योता दे सकता है।।आसपास के लोगों ने इस गंभीर स्थिति पर चिंता व्यक्त की है। लोगों ने बताया कि सार्वजनिक निर्माण विभाग के डाक बंगले की दीवार के बाहर लगा यह ट्रांसफार्मर टूटे हुए खंभे से जोखिमपूर्ण तरीके से झूल रहा है। वही लगातार दो दिनों से बारिश हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ट्रांसफार्मर का अधिक दबाव पड़ने के कारण खंभे का टूटा हुआ हिस्सा और कमज़ोर हो रहा है, जो कभी भी टूटकर गिर सकता है।

लोगों ने विद्युत निगम के अभियंताओं से तुरंत इस समस्या पर ध्यान देने और टूटे हुए खंभे को बदलने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि इस जर्जर खंभे पर जल्द ध्यान नहीं दिया गया, तो यह किसी भी समय जानलेवा साबित हो सकता है, विशेषकर ऐसे व्यस्त मार्ग पर, जहां दिन भर आवाजाही व भीड़ रहती है। विद्युत निगम को इस संभावित खतरे को जांच कर टालने के लिए प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करनी चाहिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d