Deoli News 10 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवली में सोमवार को भारतीय मानक ब्यूरो के तत्वाधान में संचालित मानक क्लब द्वारा पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता हुई।

इस प्रतियोगिता में 34 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्य वसुधा शर्मा ने की, जिन्होंने भारतीय मानक ब्यूरो की उपयोगिता के विषय में जानकारी दी। मेंटर शिक्षक राजेश मीणा ने बीआईएस एप के विषय में जानकारी दी, जबकि बलवीर सिंह मीणा ने मानकों की जीवन में महत्ता के बारे में अवगत कराया। प्रतियोगिता में विजय सैनी ने प्रथम, नंदनी खटाना ने द्वितीय, हिमांशु वर्मा ने तृतीय और करीना वर्मा ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को बॉटल्स और टिफिन दिए गए। इसी तरह यहां महिला अधिकारिता विभाग की योजनाओं का आमुखीकरण किया गया।
महिला अधिकारिता विभाग की सुपरवाइजर मीरा चौधरी ने पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान केंद्र के परामर्शदाताओं के सहयोग से बालिकाओं को विभागीय योजनाओं और कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी।


