Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDB Exclusiveजागरूकता : स्टूडेंट्स को सड़क सुरक्षा की जानकारी दी

जागरूकता : स्टूडेंट्स को सड़क सुरक्षा की जानकारी दी


Deoli News 11 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) यातायात शाखा पुलिस थाना देवली, कालिका यूनिट देवली और परिवहन विभाग देवली द्वारा मंगलवार को ईम्मानुअल मिशन सैकण्डरी स्कूल देवली में जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Oplus_16908288

इस कार्यक्रम में सैकड़ो छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
प्रतिभागियों को सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों, महिला एवं बाल अपराधों की रोकथाम, नशा मुक्ति, सेल्फ डिफेंस, साइबर क्राइम से बचाव, राजकोप सिटीजन ऐप और पॉक्सो एक्ट के संबंध में विस्तृत जानकारी गंगाराम रैगर परिवहन निरीक्षक, रामभंवर सिंह हैडकांस्टेबल, कालिका यूनिट की रजिया बानो और गायत्री ने दी। यहां स्कूल संचालक केवी अब्राहम और शिक्षक भी उपस्थित थे। इस दौरान सरदार गुर्जर, अनीस मोहम्मद और यातायात सलाहकार योगेश श्रीमाल ने भी प्रतिभागियों को जानकारी दी।

इस दौरान विद्यार्थियों को बताया गया कि वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य उपयोग करें, ओवरस्पीडिंग, नशे की हालत में वाहन चलाना और मोबाइल फोन का उपयोग करते हुए ड्राइविंग से बचें। यातायात संकेतों और नियमों की पालना करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।

नरेश मीणा बोले, या इतिहास रचेगा, या फिर चैप्टर ही बंद हो जाएगा, चुनाव परिणाम पर बड़ा बयान

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d