Deoli News 19 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) कांग्रेस कमेटी कार्यालय देवली में बुधवार को भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।
इस अवसर पर वक्ताओं ने गांधी के जीवनी पर प्रकाश डाला और उनके देश योगदान को याद किया। सभा में नगर अध्यक्ष सौरभ जिंदल, मोतीलाल, नीरज शर्मा, अम्बालाल मौर्य, शम्मी, टीकमचंद सेन, सम्पत सुवालका, राजू ग्वाला, नंदकिशोर, राजीव जैन, राजू पाठक आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।


