Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDeoli Newsगुरु तेग बहादुर का शहीदी गुरुपर्व, नितनेम और कीर्तन किया 

गुरु तेग बहादुर का शहीदी गुरुपर्व, नितनेम और कीर्तन किया 


Deoli News 23 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) सिख धर्म के नौवें गुरु श्री गुरु तेग बहादुर साहिब के शहीदी गुरुपर्व की याद में रविवार को गुरुद्वारा साहिब में श्रद्धापूर्वक कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Oplus_16908288

गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान हरिदास बलोची के अनुसार ‘हिंद की चादर’ के नाम से नवाजे गए गुरु साहिब, जिन्होंने तिलक और जनेऊ (जंजू) की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया और हिंदू धर्म की रक्षा की, उन्हें नमन किया गया। कार्यक्रम के तहत सुबह 5:30 से 7:30 बजे तक नितनेम साहिब का पाठ और कीर्तन किया गया, जिसमें संगतों ने भाग लेकर गुरु साहिब के चरणों में अपनी हाजरी भरी। उन्होंने बताया कि शहीदी गुरुपर्व के मुख्य कार्यक्रम के तहत सोमवार को भी गुरुद्वारा साहिब में विशेष आयोजन होगा। इस दौरान सुखमणि साहिब के पाठ का आयोजन होगा।

जिसके बाद गुरु का लंगर बरता जाएगा। संगतें सोमवार को भी भजन-कीर्तन के माध्यम से गुरु तेग बहादुर साहिब के जीवन और शिक्षाओं को याद करेंगी।

बारातियों की स्लीपर बस बन गई आग का गोला, देखिए भीषण हादसे का Video

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d