Deoli News 27 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय उप जिला अस्पताल देवली में गुरुवार को राज्य सरकार के आदेश अनुसार यहां के चिकित्सक, नर्सिंग कर्मचारियों और पैरामेडिकल स्टाफ ने जनसेवा समिति सदस्यों के साथ बाल विवाह रोकने की शपथ ली।

इस दौरान चिकित्साकर्मियों ने संकल्प लिया कि वे अपने परिवार, पड़ोस और समाज में किसी भी तरह का बाल विवाह नहीं होने देंगे, इसके लिए प्रयास करेंगे। उन्होंने संकल्प लिया कि बाल विवाह एक सामाजिक बुराई और अपराध है, जिसे रोका जाना चाहिए। वहीं बाल विवाह मुक्त भारत निर्माण में सहयोग करेंगे और बाल विवाह की सूचना मिलने पर सरकार एवं प्रशासन को सूचित करेंगे।


