Deoli News 28 नवम्बर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय देवली में वार्षिक खेल दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नरेंद्र देव आनंद डीआईजी सीआईएसएफ आरटीसी देवली ने ध्वजारोहण के साथ किया।
कार्यक्रम का संचालन दीप्ति गुप्ता ने किया। उद्घाटन के बाद टैगोर सदन के विद्यार्थियों द्वारा राजस्थानी नृत्य प्रस्तुत किया गया। विद्यार्थियों ने 400 मीटर रिले दौड़, रस्साकसी तथा प्राथमिक विभाग में बैलून बस्टिंग, जलेबी रेस, लेमन रेस, ड्रेसअप रेस, 100 मीटर रेस आदि प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए टैगोर हाउस ने ओवरऑल चैंपियन ट्रॉफी अपने नाम की। प्राचार्य द्वारा विजेता वर्ग को मेडल्स और प्रमाण पत्र सौपे गए।
समापन पर मुख्य अध्यापक डीआर मीणा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। प्राचार्य ने बताया कि शुक्रवार को 180 मेडल और प्रमाण-पत्र विजेताओं को सौपे गए। यहां शारीरिक शिक्षा शिक्षक संजय सिंह राव सहित का योगदान रहा।


