Deoli News 28 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) बीसलपुर बांध की भराव क्षमता को एक मीटर बढ़ाने के प्रस्तावित कदम के विरोध में राष्ट्रीय विस्थापित समन्वय संघर्ष समिति (कैचमेंट एरिया टोंक, अजमेर, भीलवाड़ा) ने आगामी 30 नवंबर को बैठक आयोजित करने का फैसला किया है।

जिसमें टोंक, अजमेर और भीलवाड़ा जिलों के 63 विस्थापित गांवों की शामिल है। समन्वय समिति के अध्यक्ष मुकुट सिंह राणावत ने बताया कि यह बैठक नेगड़िया स्थित बाबा रामदेव भंडारा परिसर में दोपहर एक बजे आयोजित होगी। बैठक में टोंक जिले के 31, अजमेर जिले के 17, और भीलवाड़ा जिले के 15 गांवों सहित 63 गांवों के लोग शामिल होंगे, जहां 20 सूत्रीय मांग पर विस्तार से चर्चा की जाएगी और विस्थापित किसानों की महापंचायत होगी। अध्यक्ष ने बताया कि महापंचायत के बाद एक ज्ञापन उपखंड अधिकारी को दिया जाएगा।
जिसमें मांगों को मानने के लिए दो सप्ताह का समय दिया जाएगा। मांगें नहीं मानने की स्थिति में किसान उपखंड कार्यालय के बाहर शांतिपूर्वक धरने पर बैठेंगे।


