Deoli News 4 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) अभिभाषक संघ देवली के चुनाव को लेकर गुरुवार शाम 4 बजे तक अध्यक्ष पद के लिए दो नामांकन दाखिल किए गए हैं।
मुख्य चुनाव अधिकारी बाबूलाल मीणा और सहायक चुनाव अधिकारी वीरेंद्र जैन ने बताया कि इस दौरान अध्यक्ष पद के लिए पहले दिन एडवोकेट भारत सिंह और ललित चौहान ने अपना नामांकन दिया है। इसी तरह कोषाध्यक्ष पद के लिए चेतन प्रकाश वर्मा ने आवेदन किया है। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 6 दिसंबर अपराह्न 3 बजे तक है।


