Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskअधिकारियों को शिक्षकों की समस्याएं और मांग बताई

अधिकारियों को शिक्षकों की समस्याएं और मांग बताई


Deoli News 10 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के प्रतिनिधि मंडल ने जिला प्रमुख सरोज बंसल सहित विभिन्न अधिकारियों से मुलाकात की है।

संगठन के जिला मंत्री भंवरलाल वैष्णव ने बताया कि टोंक में मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी सूबेसिंह यादव, कृष्ण गोपाल शर्मा (अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी मा.) महेश शर्मा (अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी प्रा.) से मिलकर शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं एवं मांगों को लेकर बात की। इसी तरह जिला प्रमुख सरोज बंसल सहित अधिकारियों को 2022 में नियुक्त शिक्षकों के स्थाईकरण होने पर आभार व्यक्त किया एवं शेष रहे प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण का आग्रह किया।

इस दौरान जिलाध्यक्ष दिनेशचंद्र कुर्मी, कोषाध्यक्ष विमल कुमार विजय, सेवानिवृत प्रतिनिधि लादूलाल जाट एवं निवाई उपशाखा अध्यक्ष सुवालाल मीणा भी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d