Deoli News 10 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) किसानों की सुविधा सुनिश्चित करते हुए बुधवार को स्थानीय कृषि कार्यालय में यूरिया खाद का व्यवस्थित वितरण किया गया। इस दौरान किसानों की लंबी-लंबी लाइन लगी।
सहायक कृषि अधिकारी नरेंद्र मीणा ने बताया कि वितरण प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से बचने के लिए पुलिस की मौजूदगी रही। खाद वितरण के लिए पारदर्शी और समान प्रणाली अपनाई गई। प्रति किसान को केवल एक बैग यूरिया खाद वितरित किया गया। वितरण के लिए किसानों की पहचान और पात्रता सुनिश्चित करने के लिए राशन कार्ड और आधार कार्ड जैसे वैध पहचान पत्रों का उपयोग किया गया। इस दौरान 800 बैग यूरिया खाद का सफल वितरण किया गया, जिससे किसानों को खाद की प्राप्त हुई।



