Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Desk'ट्विनिंग ऑफ स्कूल': केंद्रीय विद्यालय का शैक्षिक भ्रमण किया

‘ट्विनिंग ऑफ स्कूल’: केंद्रीय विद्यालय का शैक्षिक भ्रमण किया


Deoli News 10 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) ‘पीएम श्री विद्यालयों के सुदृढ़ीकरण को लेकर अन्य विद्यालयों के साथ साझेदारी ट्विनिंग का स्कूल कार्यक्रम के तहत बुधवार को पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय निवाई के विद्यार्थियों, शिक्षकों और प्राचार्य ने पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, देवली का शैक्षिक भ्रमण किया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य गिरिराज प्रसाद गुर्जर के नेतृत्व में 25 विद्यार्थियों और 8 शिक्षकों सहित 34 सदस्यों के प्रतिनिधिमंडल का देवली पहुंचने पर प्राचार्य नवरतन मित्तल और स्टाफ सदस्यों ने स्वागत किया। भ्रमण का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को विद्यालय की उत्कृष्ट शैक्षणिक और तकनीकी सुविधाओं से अवगत कराना था। विद्यार्थियों ने उत्सुकता से विद्यालय की लाइब्रेरी, खेल मैदान, भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान प्रयोगशालाएँ, वोकेशनल लैब, एआई परियोजना अनुभाग, डिजिटल शिक्षण कक्ष और कला प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने विभिन्न प्रक्रियाओं और प्रयोगों के बारे में जानकारी भी प्राप्त की।

दोनों विद्यालयों के प्राचार्यों और शिक्षकों ने पीएम श्री योजना, डिजिटल शिक्षण, कौशल आधारित शिक्षा और राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रभावी कार्यान्वयन पर गहन विचार-विमर्श किया। मुख्य-अध्यापक धर्मराज मीणा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d