Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskमुनि प्रणीत सागर महाराज का देवली में भव्य ससंघ मंगल प्रवेश

मुनि प्रणीत सागर महाराज का देवली में भव्य ससंघ मंगल प्रवेश

आगामी पंचकल्याणक महोत्सव को लेकर पहुंचे हैं जैन मुनि


Deoli News 10 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली में आगामी 6 फरवरी से होने वाले भव्य मज्जिनेन्द्र पंच बालयति पंचकल्याणक महामहोत्सव के तहत बुधवार को मुनि प्रणीत सागर महाराज ससंघ मंगल प्रवेश हुआ। मुनि का जुलूस राजकीय महाविद्यालय के पास से नगर में प्रवेशित हुआ।

यहां स्वागत में जुटी समाज की सैकड़ों महिला-पुरुषों ने श्रद्धाभाव से उनके पादप्रक्षालन किए और अगवानी की। मुनि के स्वागत के लिए श्रद्धालुओं में होड़ मच गई। मुनि के स्वागत के लिए देवली को जगह-जगह स्वागत द्वारों और रंगोली से रूप से सजाया गया, जिसमें सर्व समाज की भागीदारी दिखी। जुलूस में शामिल महिलाएं झूम उठी। विकास जैन (टोरडी) ने बताया कि भव्य जुलूस के बाद चंद्रप्रभु मंदिर के बाहर मुनिसंघ की धर्मसभा का आयोजन हुआ। धर्मसभा की शुरुआत समाज अध्यक्ष एवं मंदिर अध्यक्षों द्वारा पादप्रक्षालन, दीप प्रज्वलन और चित्र अनावरण से हुई।

मुनि ने यहां धर्म की महत्ता और पंचकल्याणक की भूमिका व धार्मिक महत्व पर प्रकाश डाला। मुनिसंघ के स्वागत में समाज अध्यक्ष बंशीलाल सर्राफ, नगरपालिका अध्यक्ष नेमीचंद जैन सहित पार्षद भीमराज जैन, महावीर जैन, कजोड़मल जैन, ओमप्रकाश टोरडी, पदमचंद जैन समेत पंचकल्याणक समिति के अध्यक्ष विनोद जैन (मोतीपुरा), संयोजक पंकज जैन सर्राफ और सैकड़ों श्रावकों ने भागीदारी की। पंकज सर्राफ ने बताया कि मुनि के सान्निध्य में 17 दिसंबर को नगर पालिका टीनशेड में पंचकल्याणक के पात्रों के चयन का आयोजन होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d