Deoli News 14 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) भाजपा सरकार की दूसरी वर्षगांठ एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिन 15 दिसंबर को भाजपा पूरे प्रदेश में सेवा दिवस के रूप में मनाएगी।
मंडल अध्यक्ष अंकित जैन ने बताया कि इस दौरान देवली शहर मंडल में सुबह गौशाला में सेवा कार्य, इसके बाद चिकित्सा विभाग द्वारा आयोजित उपजिला चिकित्सालय परिसर में रक्तदान शिविर में सहयोग सहित अन्य सेवा कार्य किए जाएंगे।



