Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDeoli Newsशाबाश सोनू : मुखरता से विधानसभा मॉक सत्र में रखे विचार

शाबाश सोनू : मुखरता से विधानसभा मॉक सत्र में रखे विचार


Deoli News 15 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत विद्यार्थियों में भावी सदी के कौशल के विकास के उद्देश्य से संचालित प्रबल कार्यक्रम के तहत पनवाड राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल के कक्षा 12 के छात्र सोनू सैनी पुत्र प्रेमचंद सैनी को विधानसभा के मॉक सत्र में अपने विचार रखने का मौका मिला।

प्रधानाचार्य सुशीला मीणा ने बताया कि कौशलों के विकास के तहत विद्यालय के छात्र सोनू सैनी ने सर्वप्रथम विद्यालय स्तर, फिर ब्लॉक स्तर फिर जिला स्तर पर चयनित होकर विद्यालय का नाम रोशन किया था। सभी जिलों में से 164 विद्यार्थियों को राज्य स्तर भाग लेने का अवसर प्राप्त हुआ। इन 164 विद्यार्थियों में से भी केवल 24 विद्यार्थियों को विधानसभा के मॉक सत्र में अपने विचार अभिव्यक्त करने का अवसर प्राप्त हुआ। इनमें सोनू सैनी भी शामिल है। सोनू ने सोमवार को हुए सत्र में शिक्षा व्यवस्था, शिक्षा नीति, बढ़ती प्रतिस्पर्धा, युवाओं का भविष्य, सामाजिक दबाव सहित विषय पर अपने विचार व्यक्त किए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d