Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime News5 माह से फरार अंतरराज्यीय गौ तस्कर गिरफ्तार

5 माह से फरार अंतरराज्यीय गौ तस्कर गिरफ्तार


Deoli News 17 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली थाना पुलिस ने 5 महीने पुराने मामले में अंतरराज्यीय गौ तस्करी गिरोह सदस्य को गिरफ्तार किया है, जो फरार चल रहा था।

थानाधिकारी दौलतराम गुर्जर के नेतृत्व में गठित टीम ने पांच माह से फरार चल रहे शातिर आरोपी साकिर हुसैन निवासी रानीअला खुर्द पुलिस थाना उटावर पलवल हरियाणा को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई जुलाई 2025 में दर्ज राजस्थान गौवंशीय पशु प्रतिषेध एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के एक मामले में की गई है। घटनाक्रम के अनुसार गत 26 जुलाई की रात पुलिस को रघुनाथपुरा श्मशान घाट के पास एक ट्रक में अवैध गौवंश ले जाने की सूचना मिली थी। पुलिस के पहुँचते ही आरोपी अंधेरे और बारिश का फायदा उठाकर फरार हो गए थे, लेकिन मौके पर मिले टाटा ट्रक से पुलिस ने रस्सियों से क्रूरतापूर्वक बंधे 20-25 गाय व बछड़ों को मुक्त कराया था।

जांच के दौरान जिला परिवहन अधिकारी पलवल से प्राप्त रिकॉर्ड के आधार पर ट्रक मालिक साकिर हुसैन की पहचान हुई। आरोपी पुलिस से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था, जिसे एएसआई सीताराम गुर्जर, हेड कांस्टेबल अब्दुल वहाब और कांस्टेबल संजय की टीम ने तकनीकी संसाधनों की मदद से दबोच लिया। पुलिस आरोपी से उसके अन्य साथियों और अंतरराज्यीय गौ तस्करी नेटवर्क के बारे में पूछताछ कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d