Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsअस्पताल के बाहर से बाइक चोरी, मामला दर्ज

अस्पताल के बाहर से बाइक चोरी, मामला दर्ज


Deoli News 19 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के उप जिला चिकित्सालय के बाहर से एक मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है।

पीड़ित सुरेश पुत्र रामेश्वर प्रसाद मीणा, निवासी सीतारामपुरा कॉलोनी (गांवड़ी) ने देवली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह 17 दिसंबर को दोपहर करीब 12 बजे अपने दादाजी का उपचार करवाने देवली अस्पताल आया था। उसने अपनी हीरो एचएफ डीलक्स बाइक को अस्पताल के बाहर लॉक करके खड़ा किया था, लेकिन जब वह डॉक्टर को दिखाकर वापस लौटा तो वाहन वहां से गायब मिला। पीड़ित ने आसपास के लोगों और जान-पहचान वालों से काफी पूछताछ की, लेकिन बाइक का कोई सुराग नहीं लगा।

रिपोर्ट में बताया गया है कि उक्त मोटरसाइकिल उसकी माता कांता देवी के नाम पर पंजीकृत है। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर चोरी का प्रकरण दर्ज कर लिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d