Desk News 22 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) चितौडगढ के राशमी में आयोजित राज्य स्तरीय मैथ्स ओलम्पियाड प्रतियोगिता में क्लस्टर C-1 का प्रतिनिधित्व करते हुए स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल, जहाजपुर के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।
प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में मॉडल स्कूल जहाजपुर के छात्र विजय प्रताप सिंह एवं हिमांशु आलोरिया ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राजस्थान मे तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रेम प्रकाश मीणा ने बताया कि इससे पूर्व 18 दिसंबर को स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल, जहाजपुर में आयोजित क्लस्टर लेवल C-1 मैथ्स ओलम्पियाड में मॉडल स्कूल जहाजपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया था।
इस सफलता में मुख्य प्रभारी भागसिंह गुर्जर, सीनियर प्रभारी कृष्ण बिहारी मीणा, सहायक अनिल मीणा, जूनियर प्रभारी मुकेश कुमार जोशी व दल प्रभारी, सहायक वरूण कुमार जैन, अमृता मीणा दल प्रभारी एव स्टाफ का योगदान रहा।


