Saturday, May 2, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskदेवली में तीन दिवसीय बैडमिंटन टूर्नामेंट शुरू, कई टीमे शामिल

देवली में तीन दिवसीय बैडमिंटन टूर्नामेंट शुरू, कई टीमे शामिल


Deoli News 27 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर में बैडमिंटन क्लब देवली के तत्वावधान में शुक्रवार को तीन दिवसीय बैडमिंटन टूर्नामेंट का शुरू हुआ, जो 26 से 28 दिसंबर तक आयोजित किया जा रहा है।

नगर पालिका चेयरमैन नेमीचंद जैन ने यहां फीता काटकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इस दौरान अधिशाषी अधिकारी सुरेश कुमार के साथ चेयरमैन ने क्लब की मांग पर बैडमिंटन कोर्ट के विकास के लिए घोषणाएं की, इनमें एक वुडेन कोर्ट, हैंगिंग लाइट्स, जिम व बैडमिंटन कोर्ट को अलग करने, राज्य स्तरीय बैडमिंटन पोल-नेट लगाने और उच्च स्तरीय सफाई व्यवस्था शामिल है। यहां पार्षद रामनिवास भी मौजूद थे। आयोजन में डॉ. राजेश जैन ने व्यायाम को जीवन की सबसे बड़ी पूंजी बताया, वहीं शिक्षा विभाग के सेवानिवृत्त एडिशनल डिप्टी डायरेक्टर सत्येंद्र व्यास ने भी स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की प्रेरणा दी। टूर्नामेंट में स्थानीय खिलाड़ियों के अलावा केकड़ी, जहाजपुर, बूंदी, टोंक, टोडारायसिंह और सीआईएसएफ देवली की टीमें हिस्सा ले रही हैं।

खिलाड़ियों की अधिक संख्या के कारण मैच देर रात तक चल रहे हैं, जिनका संचालन रेफरी नवीन शर्मा और जयप्रकाश यादव के निर्देशन में किया जा रहा है। उद्घाटन समारोह में आयोजक डॉ. गौरव व्यास भी मौजूद थे। आयोजन में महेंद्र सैनी, भूपेंद्र प्रतिहार, राजेंद्र मीणा, रणवीर मीणा, आशाराम मीणा, अक्षय जिंदल, ज्ञान मीणा, मुकेश मीणा, मुकेश मीणा, रामपाल मीणा , राजेश गर्ग और शंकर मीणा सहित ने सहयोग किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d