31 जोड़ों का रखा लक्ष्य
Deoli News 30 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) श्रीमहर्षि गौतम छात्रावास एवं विकास समिति परिक्षेत्र केकड़ी की बैठक अध्यक्ष शिवदयाल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई।
इसमें सर्वसम्मति से पीपल पूर्णिमा पर सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया। समिति कोषाध्यक्ष रामदेव शर्मा ने बताया कि यह सम्मेलन आगामी 11 मई 2026 को आयोजित होगा, जिसके लिए 31 जोड़ों को परिणय सूत्र में बांधने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। शिवशंकर शर्मा देवली ने बताया कि इस आयोजन की तैयारियों को लेकर आगामी बैठक 11 जनवरी रविवार को रखी गई है। बैठक के दौरान सचिव रामनिवास शर्मा, संगठन मंत्री राम लक्ष्मण शर्मा, मीडिया प्रभारी हरिनिवास शर्मा सहित टोंक, सवाई माधोपुर, देवली, कोटा, बूंदी, केकड़ी और जयपुर जिलों से समाज के लोग उपस्थित रहे।
समाज के सभी सदस्यों ने एकजुट होकर सम्मेलन को भव्य बनाने का संकल्प लिया है।


